spot_img

Mumbai : महाराष्ट्र के रायगढ़ में खाई में गिरी जीप, छह लोगों की मौत

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में पुणे-माणगांव हाई-वे पर कोंडेथर गांव (Pune-Mangaon Highway in Maharashtra’s Raigad district) के पास ताम्हिनी घाट पर जीप गिरने से छह (Tamhini Ghat near Kondethar village) लोगों की मौत हो गई। इन सभी मृतकों के शवों को गुरुवार दोपहर में खाई से बाहर निकाल गया तथा पोस्टमार्टम के लिए मानगांव उपजिला अस्पताल में भेज दिया गया। इस घटना की छानबीन मानगांव पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

पुलिस निरीक्षक निवृत्ति बोराडे (Police Inspector Nivrutti Borade) ने बताया कि आज दोपहर करीब साढ़े तीन बजे जीप गहरी खाई में गिर गई। इसमे सवार सभी छह लोगों के शव ड्रोन की मदद से खोजे गए। इसके बाद रेस्कू टीम की मदद से सभी छह शव खाई से बाहर लाकर मानगांव उपजिला अस्पताल (Mangaon Sub-District Hospital) में भेज गया। मृतकों की पहचान शहाजी चव्हाण (22 ), पुनीत सुधाकर शेट्टी (20), साहिल साधु बोटे (24), महादेव कोली (18), ओमकार सुनील कोली (18) और शिवा अरुण माने (19) के रुप में की गई। मृतकों के रिश्तेदारों को भी सूचित कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार पुणे के 18 से 24 साल के छह युवक 17 नंवबर की आधी रात थार जीप से पुणे से कोंकण आ (from Pune to Konkan in a Thar jeep around midnight on November 17th) रहे थे। ताम्हिनी घाट के कोंडेथर में ढलान पर जीप अनियंत्रित होकर खाईं में गिर गई। इन युवकों का मोबाइल फोन कॉल रिसीव न होने पर रिश्तेदारों और दोस्तों ने बुधवार को पुणे के उत्तमनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद मानगांव पुलिस स्टेशन में भी बुधवार को इसकी जानकारी दी गई। मानगांव पुलिस की टीम ने ड्रोन और रेस्कू टीम की मदद से ताम्हिनी घाट में तलाशी अभियान शुरू किया। तभी, एक मुश्किल मोड़ पर लोहे की रेलिंग टूटी मिली। लेकिन बुधवार को रात हो जाने के बाद तलाशी अभियान रोक दिया गया और गुरुवार सुबह से फिर तलाशी अभियान शुरु किया गया। ड्रोन की मदद से सभी छह युवकों के शव खाई में पेड़ों और झाड़ियों के बीच बिखरे मिले। इसके बाद सभी शवों को रेस्क्यू टीम की मदद निकाल लिया गया है।

New Delhi : ईरान-इजरायल हमले के बीच भारत ने किया अपनी हवाई क्षमता बढ़ाने का ऐलान

छह एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर और मिसाइलें खरीदने के लिए 5,083 करोड़ रुपये के ऑर्डरनई दिल्ली : (New Delhi) ईरान पर अमेरिका और इजरायल के...

Explore our articles