spot_img

Mumbai : ‘सन ऑफ सरदार 2’ में फिर दिखेगा जस्सी रंधावा का एक्शन अवतार, ट्रेलर रिलीज़

मुंबई : (Mumbai) अभिनेता अजय देवगन (Actor Ajay Devgan) बहुत जल्द अपनी अगली फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ में नजर आने वाले हैं, जिसका निर्देशन विजय कुमार अरोड़ा (directed by Vijay Kumar Arora) कर रहे हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है और सभी इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अजय देवगन एक बार फिर अपने चर्चित किरदार ‘जस्सी रंधावा’ (‘Jassi Randhawa’) के अवतार में बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं।

गौरतलब है कि फिल्म का पहला ट्रेलर 11 जुलाई को रिलीज किया गया था और अब दूसरा ट्रेलर भी दर्शकों के दिलों पर छा गया है। ‘सन ऑफ सरदार 2’ मस्ती, एक्शन और कॉमेडी का पूरा पैकेज लेकर आने वाली है।

‘सन ऑफ सरदार 2’ में पहली बार मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) के साथ अजय देवगन की जोड़ी बनी है, जो दर्शकों के लिए फ्रेश केमिस्ट्री लेकर आ रही है। फिल्म में रवि किशन, कुब्रा सेठ, संजय मिश्रा, दीपक डोबरियाल, विंदू दारा सिंह, चंकी पांडे और नीरू बाजवा जैसे शानदार कलाकार नजर आएंगे, जो अपनी दमदार अदाकारी से फिल्म में हंसी, ड्रामा और धमाल का तड़का लगाएंगे।

‘सन ऑफ सरदार 2’ (‘Son of Sardar 2’) को 1 अगस्त, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। दिलचस्प बात यह है कि उसी दिन तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी (Tripti Dimri and Siddhant Chaturvedi) की फिल्म ‘धड़क 2’ भी रिलीज हो रही है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टक्कर देखने को मिल सकती है।

Explore our articles