मुंबई : (Mumbai) जापानी सरकार का प्रतिनिधित्व करने वाले नोमुरा रिसर्च इंस्टीट्यूट के प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को ठाणे स्मार्ट सिटी लिमिटेड कार्यालय का दौरा किया और परियोजनाओं के बारे में दिलचस्पी लेने हेतू जानकारी भी साझा की है। ठाणे स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीईओ और ठाणे नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त संदीप मालवी ने आज बताया कि इस बैठक के दौरान विभिन्न परियोजनाओं के कार्यान्वयन में आने वाली चुनौतियों और उन्हें दूर करने के लिए जापानी कंपनियों को उपलब्ध तकनीकी सहायता के संबंध में प्रारंभिक चर्चा की गई है। जापानी संगठन की ओर से मुख्य परियोजना वास्तुकार अया होंडा और भारतीय प्रतिनिधि वर्षा गुप्ता ने सीईओ संदीप मालवी के साथ स्मार्ट सिटी परियोजनाओं पर चर्चा की। इस मौके पर ठाणे स्मार्ट सिटी लिमिटेड के कार्यकारी अभियंता सुधीर गायकवाड़ के साथ साथ क्षेत्र-आधारित विकास परियोजनाओं और अखिल शहर परियोजनाओं के प्रबंधन सलाहकार उपस्थित थे।उल्लेखनीय है कि ठाणे स्मार्ट सिटी लिमिटेड. मुख्य चर्चा परियोजना के माध्यम से क्रियान्वित की जा रही परियोजनाओं में प्रयुक्त प्रौद्योगिकी, साथ ही भविष्य की परियोजनाओं तथा तकनीकी पहलुओं में जापानी कम्पनियां किस प्रकार सहायता कर सकती हैं, चर्चा इस बिंदु पर केंद्रित थी। केंद्र सरकार के स्मार्ट सिटी मिशन के तहत ठाणे स्मार्ट सिटी लिमिटेड ठाणे शहर में विभिन्न परियोजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत कुल 35 परियोजनाओं में से 32 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं जबकि तीन महत्वाकांक्षी परियोजनाओं पर कार्य प्रगति पर है। केंद्र सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के स्मार्ट सिटी विभाग और जापान सरकार के बीच वर्ष 2022 में सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं। तदनुसार, देश के स्मार्ट शहरों में सतत शहरी विकास को समर्थन देने के लिए विभिन्न उप-समूहों का गठन किया गया है। इस आधार पर दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए जापान-भारत स्मार्ट सिटी कोऑपरेटिव प्लेटफॉर्म (जेआईएससीओपी) का गठन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में, 2024-25 में जापानी सरकार के प्रतिनिधियों और संगठन के प्रतिनिधियों के साथ दो बार ऑनलाइन बातचीत आयोजित की गई। इसके अलावा, नवंबर 2024 में जापान सरकार के बुनियादी ढांचे और पर्यटन विभाग के प्रतिनिधियों ने ठाणे स्मार्ट सिटी लिमिटेड के कार्यालय का दौरा किया था और परियोजनाओं के बारे में जानकारी ली। इसी पहल की अगली बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई।


