
मुंबई : (Mumbai) इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League (IPL) 2026) के दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स (Mumbai Indians and Kolkata Knight Riders) के बीच रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ंत होगी। मैच से पहले सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या मुंबई इंडियंस इस बार अपने पहले मैच में हार के लंबे सिलसिले को तोड़ पाएगी। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस पिछले 13 सीजन से अपना ओपनिंग मैच जीतने में असफल रही है। टीम ने 18 सीजन के शुरुआती मुकाबलों में से 14 में हार झेली है। आखिरी बार मुंबई ने 2012 में अपना पहला मैच जीता था, जब उसने चेन्नई सुपर किंग्स को हराया था।
हालांकि घरेलू मैदान वानखेड़े (home ground, Wankhede) में मुंबई का रिकॉर्ड बेहद मजबूत रहा है। यहां टीम ने 92 में से 57 मुकाबले जीते हैं, लेकिन इसके बावजूद शुरुआती मैचों में जीत हासिल करने में उसे लगातार मुश्किलों का सामना करना पड़ा है।दोनों टीमों के बीच हेड-टू-हेड आंकड़ों में मुंबई का पलड़ा भारी है। अब तक खेले गए 35 मुकाबलों में मुंबई इंडियंस ने 24 मैच जीते हैं, जिससे इस मुकाबले में कागजों पर उसे बढ़त मिलती दिख रही है।
दूसरी ओर, केकेआर को टीम संयोजन को लेकर कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि मुंबई के पास जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) जैसे अनुभवी गेंदबाज हैं, जो शानदार फॉर्म में हैं।ऐसे में वानखेड़े में होने वाला यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है, जहां नजरें इस बात पर टिकी रहेंगी कि क्या मुंबई इंडियंस आखिरकार अपने पहले मैच का ‘जिंक्स’ तोड़ पाएगी।


