spot_img

MUMBAI : भारत की आजादी भगवान बिरसा मुंडा को याद किए बिना अधूरी : प्रेम कुमार

मुंबई: भारत की आजादी भगवान बिरसा मुंडा को याद किए बिना अधूरी है। आज पूरा देश प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में करवट ले रहा है, समाज व संस्कृति के भाव से राष्ट्र गौरव को एक सूत्र में बांधा जा रहा है। भगवान बिरसा मुंडा क्रांति युग को आज एक एक व्यक्ति को समझने की जरुरत है कि कैसे महावीरों ने इस देश को संजोया था। यह बात भाजपा झारखंड प्रकोष्ठ के महाराष्ट्र संयोजक प्रेम कुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही। प्रेम कुमार ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती की पूर्व संध्या पर ‘झारखंड इंटलेक्चुअल फोरम’ और ‘प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत अभियान संगठन’ के संयुक्त तत्वाधान में जनजातीय गौरव दिवस (15 नवंबर) की पूर्व संध्या (14 नवंबर) पर एक भव्य गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन यशवंतराव चव्हाण सभागृह में किया जाएगा।

मुंबई स्थित प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रेम कुमार ने कहा कि इस अवसर पर देशभर में सामाजिक क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वाले 20 लोगों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही जनजातीय समुदाय की ओर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया जाएगा। इस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री रामदास आठवले, विधानसभा अध्यक्ष सांसद राहुल नार्वेकर, राजस्व मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल, विधान परिषद गट नेता प्रवीण दरेकर, बीजेपी उत्तर भारती मोर्चा महाराष्ट्र अध्यक्ष संजय पांडेय और बीजेपी मुंबई प्रदेश अध्यक्ष आशीष शेलार, स्वामी सूर्य सतीश, कृति चौधरी और राज वर्मा उपस्थित होंगे। फिल्म जगत के सुनील पाल, मकरंद देशपांडे, डॉ.वैभव शर्मा, संगीतकार ललित पंडित और आदिवासी समाज के प्रमुख कलाकार बाली भासागरिया कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

भाजपा उत्तरभारतीय मोर्चा के उपाध्यक्ष कपिल राज वर्मा ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय स्वाधीनता संग्राम में जनजातीय समाज के योगदानों पर प्रकाश डाला जाएगा तथा युवाओं एवं बालकों को प्रेरित किया जाएगा कि वे स्वयं को राष्ट्रीय गौरव गाथाओं से सज्ज करें। भाजपा उत्तरभारतीय मोर्चा के उपाध्यक्ष चिराग गुप्ता ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने भारत की जन जातियों के गौरव को बढ़ाते हुए भारतियों को गर्व करने का मौका दिया है। उन्होंने सीमित संसाधनों से अंग्रेजों से लोहा लिया। आज उन्हें याद करने का अर्थ है हम सभी भारतीयों को एक गौरवशाली इतिहास से परिचय करा रहे हैं।

प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत के अध्यक्ष डॉक्टर मुकेश शर्मा ने कहा कि अंग्रेजों के साम्राज्य विस्तार, भू राजस्व प्रणालियां, आर्थिक शोषण, सामाजिक धार्मिक भेदभाव, जनजातियों को उनके अधिकार से वंचित करना एवं स्थानीय समुदाय के साथ दुर्व्यवहार आदि के कारण विभिन्न क्षेत्रों में जन समुदाय के द्वारा अंग्रेजों के विरुद्ध आंदोलन किए गए ,जिनमें कुछ का स्वरूप स्थानीय था जबकि कुछ जनांदोलन विस्तृत क्षेत्र में फैल गए थे। कार्यकारी अध्यक्ष रामकुमार पाल ने बताया कि बिरसा मुंडा ने 5 जनवरी, 1900 ई० को विद्रोह की शुरुआत कर दी। चारों तरफ भयंकर रक्तपात होने लगा। शुरू में तो अंग्रेज महाजन और जमींदार मारे गए किन्तु बाद में अंग्रेजी सेना ने इस विद्रोह का सामना किया। अंग्रेजों ने मुंडा के विद्रोह का दमन कर दिया, बिरसा मुंडा पकड़े गए और इन्हें रांची जेल में डाल दिया गया। कुछ समय बाद जेल में ही। हैजा से इनकी मृत्यु हो गई।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत के अध्यक्ष डॉक्टर मुकेश शर्मा, भाजपा उत्तरभारतीय मोर्चा के उपाध्यक्ष कपिल राज वर्मा,भाजपा उत्तरभारतीय मोर्चा के उपाध्यक्ष चिराग गुप्ता, प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत, कार्यकारी अध्यक्ष रामकुमार पाल, ‘झारखंड इंटलेक्चुअल फोरम के कोर सदस्य पवन कुमार और मिन्हाज खान, सुरेंद्र दास, राजीव ढकोलिया, अमर सिंह, मोहनदास और बैजनाथ पांडेय अन्य उपस्थित थे।

कल्याण : कल्याण-डोबिवली महानगरपालिका क्षेत्र (Kalyan-Dobivli Municipal Corporation Area) में अवैध (Illegal) और खतरनाक निर्माणों (Dangerous Constructions) पर तोडू कार्रवाई (Crackdown Action) जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को कल्याण पूर्व में चक्की नाका स्थित आकाश महल नामक इमारत और कल्याण पश्चिम में बॉम्बेबाला चाल पर तोडू कार्रवाई कर जमीदोज कर दिया गया।

100 साल पुरानी है चाल
महानगरपालिका कमिश्नर डॉ. भाऊसाहेब डांगड़े के निर्देशानुसार सी वार्ड के सहायक आयुक्त संजय कुमार कुमावत ने बुधवार को कल्याण (पश्चिम) कोलीवाड़ा में ग्राउंड + 1 मंजिला खतरनाक चाली “बॉम्बेवाला चाल पर बेदखली की कार्रवाई की उक्त चाल लगभग 100 साल पुरानी बताई जा रही है और इसका एक हिस्सा दिवाली के दौरान गिर गया था।

Explore our articles