spot_img

Mumbai : निर्दलीय सांसद नवनीत राणा को मिली जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

मुंबई : अमरावती जिले की निर्दलीय सांसद नवनीत राणा को विदेश से अंतरराष्ट्रीय कॉल के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है। साथ ही सोशल मीडिया पर बदनाम करने की भी धमकी दी गई है। सांसद राणा के निजी सचिव विनोद पुंडलिक गुहे ने इस धमकी की शिकायत अमरावती के राजापेठ पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाया है।

सांसद नवनीत राणा के पति विधायक रवि राणा ने मीडिया को बताया कि सांसद नवनीत राणा के आईफोन पर व्हाट्सएप पर एक ऑडियो क्लिप प्राप्त हुई। इसमें सांसद के नाम का इस्तेमाल करते हुए अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया गया है और जान से मारने की धमकी दी गई है। रवि राणा ने बताया कि वे और उनकी पत्नी हिंदू हित की बात करते हैं, इसी वजह से अफगानिस्तान और पाकिस्तान से उन्हें धमकी मिली है। इस संदर्भ में आज उन्होंने राज्य की पुलिस महासंचालक रश्मि शुक्ला से बात की है और धमकी देने वालों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।

Mumbai : नासिक दुष्कर्म मामले के आरोपित अशोक खरात की पुलिस कस्टडी २९ मार्च तक बढ़ाई गई

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के नासिक जिला अदालत (Nashik District Court in Maharashtra) ने मंगलवार को नासिक दुष्कर्म मामले के आरोपित अशोक खरात की...

Explore our articles