मुंबई : (Mumbai) कियारा आडवाणी (Kiara Advani) का जादू सिर्फ फिल्मों में ही नहीं, बल्कि उनके चाहने वालों के दिलों में भी गहराई तक असर करता है। कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati) के ताज़ा एपिसोड में इसका एक शानदार उदाहरण देखने को मिला।
जब अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने एक कंटेस्टेंट से पूछा कि वह बड़ी रकम जीतने पर क्या करेंगे, तो उनका जवाब सीधा दिल में उतर गया, “एक लग्जरी कार खरीदूंगा… और कियारा को उम्रभर अपनी पैसेंजर बनाऊंगा!” उन्होंने हंसते हुए यह भी जोड़ा। “मुझे कियारा का ड्राइवर बनने में भी कोई दिक्कत नहीं।”
यह सुनकर स्टूडियो में तालियां और ठहाके गूंज उठे, और बिग बी भी इस मासूम इज़हार पर मुस्कुराए बिना नहीं रह पाए
वर्क फ्रंट अपडेट
कियारा इस समय वॉर 2 (War 2) में अपनी शानदार अदाकारी और पहले बिकिनी लुक से लेकर दमदार एक्शन तक सबको इंप्रेस कर रही हैं। आगे वह साउथ स्टार यश के साथ पैन-इंडिया एक्शन एंटरटेनर टॉक्सिक (pan-India action entertainer Toxic) में नज़र आने वाली हैं, जिसको लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। ऐसे फैन मोमेंट्स साबित करते हैं कि कियारा सिर्फ स्क्रीन क्वीन नहीं, बल्कि दिलों की रानी भी हैं।


