spot_img

Mumbai : आईसीएल फिनकॉर्प ने मुंबई में क्षेत्रीय कार्यालय और 5 नई शाखाएं खोलीं

मुंबई: (Mumbai) भारत की सबसे तेजी से बढ़ती एनबीएफसी, आईसीएल फिनकॉर्प की अब मुंबई में क्षेत्रीय कार्यालय के साथ माटुंगा, मुलुंड, वसई, बोरीवली और उल्हासनगर इन 5 शाखाओं के लॉन्च के साथ मुंबई में शुक्रवार को पहला कदम रखा। इस वित्तीय वर्ष में 25 और शाखाएं मुम्बई में खोली जाने की बात कंपनी के सीएमडी ने की। आईसीएल फिनकॉर्प के सीएमडी, सलाहकार के.जी अनिलकुमार और उमा अनिलकुमार ने नई शाखाओं का उद्घाटन 22 सितंबर 2023 को मुंबई में किया। उद्घाटन समारोह में कई सामाजिक-राजनीतिक और सांस्कृतिक गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

पिछले 32 वर्षों में आईसीएल फिनकॉर्प द्वारा केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और ओडिशा में फैली 350 से अधिक शाखाओं के साथ भारत में एक अग्रणी वित्तीय संगठन बन गया है। आईसीएल फिनकॉर्प ने लगातार लोगों को गोल्ड लोन, किराया खरीद ऋण, वाहन ऋण, निवेश विकल्प, मनी ट्रांसफर, विदेशी मुद्रा, व्यवसाय ऋण, गृह बीमा, स्वास्थ्य बीमा, वाहन बीमा और जीवन बीमा सहित सर्वोत्तम सेवाएं प्रदान की हैं।

आईसीएल समूह की कंपनियों के पास पर्यटन और यात्रा, फैशन, स्वास्थ्य निदान और धर्मार्थ ट्रस्ट सहित कई अन्य सफल उद्यम भी हैं। इसके अलावा, आईसीएल समूह ने संयुक्त अरब अमीरात में पहली बार आईसीएल फिनकॉर्प इन्वेस्टमेंट्स एलएलसी, गोल्ड ट्रेडिंग और वित्तीय ब्रोकरेज सेवाओं के लॉन्च के साथ मध्य पूर्व में एक मजबूत पकड़ स्थापित की है।
सीएमडी, के. जी अनिलकुमार के दूरदर्शी नेतृत्व में और भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा निर्धारित मानकों का पालन करते हुए, आईसीएल फिनकॉर्प ने सर्वोत्तम ब्याज दरों और परेशानी मुक्त तेज़ प्रसंस्करण की पेशकश करके अपने मुंबई, व महाराष्ट्र के ग्राहकों का विश्वास और वफादारी अर्जित करेंगे।

Explore our articles