spot_img

Mumbai : ‘रोमांटक फिल्में देखने की नहीं थी इजाजत’ : आमिर खान

मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Bollywood’s ‘Mr. Perfectionist,’ Aamir Khan) ने हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी एक दिलचस्प बात शेयर की है। उन्होंने बताया कि वो बचपन से ही फिल्मों से थोड़ा अलग रहे हैं और आज भी बहुत कम फिल्में देखते हैं।

आमिर खान को पसंद थी किताबें
आमिर ने हाल ही में वैरायटी को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि वो हमेशा से पढ़ने के ज्यादा शौकीन रहे हैं। फिल्मों की बजाय उन्हें किताबें पसंद आती थीं। उन्होंने अपने बचपन को याद करते हुए बताया कि वो एक काफी सख्त और पारंपरिक परिवार में पले-बढ़े हैं। उस समय घर में फिल्मों को लेकर काफी नियम थे और उन्हें ज्यादा फिल्में देखने की इजाजत नहीं थी।

रोमांटिक फिल्में देखने की नहीं थी इजाजत
खास बात ये थी कि अगर कभी फिल्म देखने की इजाजत मिल भी जाती थी, तो भी रोमांटिक फिल्में देखने की इजाजत नहीं होती थी। आमिर ने बताया कि वो ज्यादातर पुरानी ब्लैक एंड व्हाइट फिल्में ही देखा करते थे, (he mostly watched old black-and-white films) जो दूरदर्शन पर आती थीं। इसके अलावा उन्होंने पुराने दिग्गज कलाकारों की फिल्में भी देखी हैं।

उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि कुछ लोग फुटबॉल खेलते हैं और कुछ लोग उसे देखते हैं, लेकिन वो खुद फिल्में बनाते हैं और बहुत कम देखते हैं। उन्हें आजकल की नई फिल्मों या हॉलीवुड में क्या चल रहा है, इसकी भी ज्यादा जानकारी नहीं रहती। आमिर के इस बयान ने फैंस को थोड़ा हैरान जरूर किया है, क्योंकि वो इंडस्ट्री के सबसे बड़े और सफल सितारों में से एक हैं।

आमिर खान का वर्कफ्रंट
आमिर खान इन दिनों अपने प्रोडक्शन प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं। उनकी आने वाली फिल्म ‘एक दिन’ (His upcoming film, Ek Din) में उनके बेटे जुनैद खान नजर आएंगे। इसके साथ उनकी एक और फिल्म ‘लाहोर 1947’ (Lahore 1947) भी पाइपलाइन में है।

Explore our articles