spot_img

Mumbai : समाज और गौमाता के लिए हमेशा तैयार हूं : लोढ़ा

मुंबई: (Mumbai) मुंबई में गुरुवार को आयोजित एक भव्य समारोह में राज्य के कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा (State Cabinet Minister Mangal Prabhat Lodha) का पूर्व विधायक शंकरसिंह राजपुरोहित द्वारा सम्मान किया गया। यह सम्मान समारोह दक्षिण मुंबई स्थित अवसर हॉल में आयोजित एक पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान हुआ, जिसकी मेज़बानी दर्शन राजपुरोहित ने की। इस अवसर पर गौधाम पथमेड़ा के आयोजन मंत्री एन के पुरोहित से चर्चा करते हुए मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा कि मैं गौमाता सहित पुरोहित समाज के हर हित के लिए हर पल तैयार रहूंगा।

समारोह के दौरान पूर्व विधायक शंकरसिंह राजपुरोहित (former MLA Shankar Singh Rajpurohit) ने मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा का माल्यार्पण कर स्वागत किया और समाज व राज्य के विकास में उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि मंत्री लोढ़ा ने सदैव जनसेवा को प्राथमिकता दी है और उनके कार्यों से मुंबई ही नहीं, पूरे महाराष्ट्र में विकास की नई दिशा मिली है।

कार्यक्रम में शहर और राज्य भर से अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। इस अवसर पर पूर्व मंत्री राज के पुरोहित, कांग्रेस नेता प्रताप भंवरसिंह राजपुरोहित, हैदराबाद के पूर्व विधायक अतु ल शाह, कस्टम विभाग की अधिकारी अस्मिता राजपुरोहित, पूर्व नगरसेविका रीटा मकवाना, समाजसेवी पवनराज मेहता, उद्योगपति जनक संघवी, वरिष्ठ व्यापारी जगदीश पुरोहित, तथा सामाजिक कार्यकर्ता हुकमसिंह खीचन, नारायणसिंह निम्बाडा, सुभाष चौधरी, किरणसिंह सीए, नरेंद्र पुरोहित सहित सैकड़ों गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा (Minister Mangal Prabhat Lodha) ने अपने संबोधन में इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के सहयोग और विश्वास से ही सरकार जनता की भलाई के लिए प्रभावी रूप से कार्य कर सकती है। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों को शुभकामनाएं दीं और समाज में एकता एवं सेवा की भावना बनाए रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों को सम्मानचिन्ह प्रदान किए गए तथा सभी ने पारिवारिक सौहार्द और सामाजिक एकता के संदेश के साथ समारोह का समापन किया।

Mumbai : राम चरण की ‘पेड्डी’ का नया गाना ‘राई राई रा रा’ रिलीज

मुंबई : (Mumbai) साउथ सुपरस्टार राम चरण (South superstar Ram Charan) अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पेड्डी’ को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इसी...

Explore our articles