महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण की मौजूदगी में किया पक्ष प्रवेश
मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र में आगामी निकाय चुनावों (municipal elections in Maharashtra) को देखते हुए राजनीतिक पार्टियों में दल-बदल का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में भाजपा ने शिवसेना (उद्धव) और बहुजन विकास आघाडी (बविआ) (Shiv Sena (Uddhav) and Bahujan Vikas Aghadi (BVA)को एक बार फिर बड़ा झटका दिया है। पालघर जिले के वसई और नालासोपारा विधानसभा क्षेत्र के शिवसेना (उद्धव) और बविआ के कई पदाधिकारियों सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा में प्रवेश किया है। मंगलवार, 5 अगस्त को भाजपा महाराष्ट्र प्रदेश कार्यालय, नरीमन पॉइंट, मुंबई में पक्ष प्रवेश करने वाले सभी कार्यकर्ताओं ने ‘राष्ट्र प्रथम फिर पार्टी और अंत में स्वयं’ वाली विचारधारा को अपनाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Prime Minister Narendra Modi and Chief Minister Devendra Fadnavis) का नेतृत्व स्वीकार किया। महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण, वसई की विधायक स्नेहा दुबे-पंडित और नालासोपारा के विधायक राजन नाईक (Maharashtra State President Ravindra Chavan, Vasai MLA Sneha Dubey-Pandit and Nalasopara MLA Rajan Naik) ने इन कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। भाजपा में पक्ष प्रवेश करने वाले शिवसेना (उद्धव) और बविआ के नेताओं में पंकज देशमुख, किशोर पाटील, संतोष राणे, रवि राठौड़, स्वप्निल मोरे, धनाजी पाटील, दीपक नारकर, भूपेश धोंडे, निलेश भानुसे, सुनील मिश्रा, प्रकाश देवलेकर, वैभव म्हात्रे, योगेश भानुसे, संतोष घाग, नितीन ठाकुर, संतोष कनोजिया, दिनेश भानुशाली आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं। इस अवसर पर विधायक विक्रांत पाटील, माधवी नाईक, नवनाथ बन, वसई-विरार शहर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रज्ञा पाटील, पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र पाटील, जिला उपाध्यक्ष मनोज बारोट, राजेंद्र म्हात्रे, बिजेंद्र कुमार, प्रवीण गावडे, शहराध्यक्ष सूर्यकांत वाघमारे, मारिया दरिवाला सहित सभी मंडल अध्यक्ष व पदाधिकारी उपस्थित थे। इन कार्यकर्ताओं के भाजपा में प्रवेश से वसई-विरार में भाजपा की संगठनात्मक शक्ति और अधिक मजबूत हुई है। माना जा रहा है कि आगामी वसई-विरार महानगर पालिका चुनाव में भाजपा को इसका फायदा होगा।