spot_img

Mumbai: समृद्धि महामार्ग पर भीषण दुर्घटना, 15 मजदूरों की मौत

मुंबई:(Mumbai) मुंबई – नागपुर समृद्धि महामार्ग पर दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार की रात ठाणे जिले के शाहपुर तहसील के सरलांबे में पुल के काम के दौरान एक गर्डर मशीन गिर गई। इस हादसे में 15 मजदूरों की मौत हो गई और चार से पांच लोग घायल हो गए हैं।

कुछ दिन पहले समृद्धि महामार्ग पर एक यात्री बस बड़े हादसे का शिकार हो गई थी। दुर्घटना में 25 यात्रियों की मौत हो गई थी। इस घटना से उबर नहीं पाए थे कि समृद्धि महामार्ग पर शाहपुर में बड़ा हादसा हो गया। इसमें अब तक 15 मजदूरों की मौत हो चुकी है और मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। समृद्धि महामार्ग के तीसरे चरण का काम जोरों से चल रहा है। समझा जाता है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना उस वक्त हुई जब समृद्धि हाईवे का काम रात में भी शुरू है। सुरक्षा उपायों की कमी के कारण दुर्भाग्यवश मजदूरों की मृत्यु हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गार्डर मशीन को जोड़ने वाली क्रेन और स्लैब सौ फीट की ऊंचाई से मजदूरों पर गिर गई। शाहपुर उपजिला अस्पताल में अब तक 15 शव लाए जा चुके हैं। तीन से चार लोग घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है। मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है।

यह दुर्घटना इस बीच घटी है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकमान्य तिलक पुरस्कार लेने पुणे आ रहें हैं। वर्तमान में समृद्धि महामार्ग नागपुर से इगतपुरी तक शुरू है। समृद्धि महामार्ग का आखिरी और तीसरा सौ किलोमीटर का चरण दिसंबर 2023 तक पूरा होने की संभावना है। दिसंबर 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिरडी और नागपुर के बीच 520 किलोमीटर लंबे समृद्धि महामार्ग के पहले चरण का उद्घाटन किया था। इसके बाद परियोजना के दूसरे चरण का उद्घाटन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस ने किया था। नागपुर से इगतपुरी के भारवीर गांव तक कुल 600 किमी की सड़क खोली गई है।

Purba Medinipur : बीएलए को जान से मारने की धमकी, तृणमूल नेताओं के खिलाफ एफआईआर

पूर्व मेदिनीपुर : (Purba Medinipur) तृणमूल कांग्रेस की एक सभा के दौरान जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बीएलए-दो शेख मसूद...

Explore our articles