spot_img

Mumbai : महाराष्ट्र राज्य खादी व ग्रामोद्योग मंडल की ओर शहद महोत्सव का आयोजन

मुंबई: (Mumbai) महाराष्ट्र राज्य खादी व ग्रामोद्योग मंडल की ओर से राज्य में पहली बार मुंबई में दो दिवसीय ‘ शहद महोत्सव-2024’ (‘Honey Festival-2024’) का आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव का उद्देश्य राज्य में शहद के उत्पादन और बिक्री को बढ़ावा देना है। यह जानकारी मंडल के सभापति (राज्यमंत्री) रविंद्र साठे (Ravindra Sathe) ने दी।

मंडल के मुख्य कार्यालय में बुधवार को आयोजित पत्रकार परिषद में रविंद्र साठे ने कहा कि मुंबई के यशवंतराव चव्हाण प्रतिष्ठान में 18 और 19 जनवरी 2024 को शहद महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव का मुख्य उद्देश्य है शहद उद्योग के बारे में लोगों को अधिक से अधिक पता चले, साथ ही शहद और उससे बने उत्पादों व ब्रांड मधुबन का प्रचार हो सके।

इस बारे में अधिकारी जानकारी देते हुए मंडल की मुख्य कार्यकारी अधिकारी आर.विमला ने कहा कि इस महोत्सव के माध्यम से राज्य में शहद क्रांति लानी है। इस दौरान मधुमक्खी पालन से होने वाले उत्पादन पराग,रॉयल जेली, प्रोपोलिस अन्य उत्पादनों का प्रचार और बिक्री के लिए प्रदर्शनी लगाई जाएगी । तकरीबन 20 स्टॉल लगाए जाएंगे। साथ ही इस अवसर पर विभिन्न विषयों मधुमक्खी पालन और खेती, शहद और अन्य उत्पादन, संशोधन व स्वास्थ्य संबंधित फायदे, शहद का गांव, मधुबन ब्रांड पर चर्चा की जाएगी।

Mumbai : सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ का रोमांटिक ट्रैक ‘मैं हूं’ रिलीज

मुंबई : (Mumbai) सलमान खान फिल्म्स (Salman Khan Films) ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' (Battle of Galwan) से वैलेंटाइन स्पेशल रोमांटिक ट्रैक...

Explore our articles