spot_img

Mumbai : हिट मशीन खेसारीलाल यादव का गाना ‘हमार जिला’ रिलीज

मुंबई : हिट मशीन व भोजपुरी अभिनेता खेसारीलाल यादव का नया धमाकेदार गाना “हमार जिला” रिलीज होने के साथ ही सोशलमीडिया पर वायरल हो गया। यह गाना सोमवार को ही आदिशक्ति फिल्म्स के यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है, जिसे लाखों लोगों ने अब तक देख चुके हैं। इस गाना के रिलीज होने के अवसर पर पटना में खेसारीलाल यादव ने कहा कि मैं अपने काम को सर्वोपरि मानता हूँ, जो भोजपुरी समाज के दर्शकों के लिए मनोरंजन का काम करती है। मैं दिन रात एक कर अपने फिल्म और गानों की मेकिंग में खुद को झोंक देता हूं। यही वजह है कि आज मैं एक बार फिर से आपने श्रोताओं के सामने एक नए धमाकेदार गाने के साथ खड़ा हूँ।

खेसारी लाल यादव ने कहा कि मेरा गाना “हमार जिला” आज आदिशक्ति फिल्म्स से रिलीज हुआ है। मैंने इस चैनल के लिए ढेर सारे गाने गाये हैं, जहां दर्शकों ने मेरे गाने को तो खूब पसंद किया ही। साथ ही इस चैनल को भी नई ऊंचाईओं पर लेकर गए। उन्होंने इस चैनल के ऑनर के समक्ष कहा कि इस चैनल से उनका गहरा नाता है। तभी इस चैनल के लिए जब भी कोई काम करता हूँ, तो लगता है कि यह अपने लोगों के लिए किया। खेसारी ने गाने के बारे में कहा कि यह एक बेहतरीन गाना है। सब लोग इस गाने को सुने और प्यार दें। आगे भी ऐसे एक से बढ़कर एक गाने लेकर आऊँगा। एक गाना और मेरा आने वाला है, जिसे हमने रात में रिकार्ड किया है और रात में ही शूट किया है। वो गाना भी जल्द ही रिलीज होगा। मैं यहां बस यह कहना चाह रहा हूँ कि सफलता को कोई शॉर्ट कट नहीं होता है। मैं मेहनत करता हूँ तो चीजें अच्छी बनती है। इसलिए सभी से से कहूंगा कि आप भी मेहनत से अपने लक्ष्य की प्राप्ति करें।

Mumbai : नासिक दुष्कर्म मामले के आरोपित अशोक खरात की पुलिस कस्टडी २९ मार्च तक बढ़ाई गई

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के नासिक जिला अदालत (Nashik District Court in Maharashtra) ने मंगलवार को नासिक दुष्कर्म मामले के आरोपित अशोक खरात की...

Explore our articles