spot_img

Mumbai : हिन्दुओं ने ही किया था बाबरी मस्जिद का विध्वंस, शिवसैनिक भी थे शामिल : चंद्रकांत पाटिल

Mumbai : Hindus only did the demolition of Babri Masjid, Shiv Sainiks were also involved: Chandrakant Patil

कहा- बालासाहेब ठाकरे का हिन्दू समाज पर कर्ज कोई उतार नहीं सकता
मुंबई: (Mumbai)
महाराष्ट्र में बाबरी मस्जिद विध्वंस पर राजनीति गरमाने के बाद भाजपा नेता चंद्रकांत पाटिल ने उद्धव ठाकरे के वक्तव्य पर कहा कि स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे का हिंदू जनता पर बहुत कर्ज है, जिसे कोई नहीं उतार सकता। बाबरी मस्जिद का विध्वंस हिन्दुओं ने ही किया था, जिसमें शिवसेना के कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

भारतीय जनता पार्टी भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने मंगलवार को कहा कि बाबरी विध्वंस के बारे में इससे पहले दिए गए उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया। इससे पहले उन्होंने कहा था कि बाबरी विध्वंस के समय संजय राऊत वहां मौजूद नहीं थे। स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे की वजह से दंगों में हिन्दू समाज को बचाया जा सका था। वे खुद स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे का मान सम्मान करते हैं, इसलिए बालासाहेब के महत्व कम करने का उनका कोई इरादा नहीं है। पाटिल ने फिर दोहराया कि बाबरी मस्जिद विध्वंस का नेतृत्व विश्व हिंदू परिषद ने किया था। उस आंदोलन में सिर्फ हिन्दू थे और सभी हिन्दुओं ने बाबरी विध्वंस किया था।

चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि मैं बालासाहेब ठाकरे का अपमान करने का पाप नहीं करूंगा। बालासाहेब ठाकरे केवल उद्धव ठाकरे की संपत्ति नहीं हैं। वे हम सभी के हैं। मेरी पार्टी मेरे साथ है। मैं सबको अपने बयान की क्लिप दिखाऊंगा। पाटिल ने बताया कि उन्हें सीएम एकनाथ शिंदे का फोन आया था और उन्होंने इस बयान पर स्पष्टीकरण देने को कहा। इसी वजह से उन्होंने इस मुद्दे पर अपना पक्ष रखा है। पाटिल ने यह भी कहा कि वे इस मुद्दे पर उद्धव ठाकरे से व्यक्तिगत फोन कर चर्चा करेंगे।

Explore our articles