
मुंबई : (Mumbai) अभिनेता आयुष्मान खुराना और शरवरी (actors Ayushmann Khurrana and Sharvari) की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ (Yeh Prem Mol Liya) को लेकर नया अपडेट सामने आया है। पारिवारिक फिल्मों के लिए मशहूर निर्देशक-निर्माता सूरज बड़जात्या इस प्रोजेक्ट को प्रोड्यूस कर रहे हैं। खबर है कि संगीतकार हिमेश रेशमिया (music composer Himesh Reshammiya) भी इस फिल्म से जुड़ गए हैं और अपने संगीत का जादू बिखेरेंगे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिमेश रेशमिया ने फिल्म के लिए कुल सात गाने तैयार किए हैं, जो भावनात्मक और मधुर होने वाले हैं। इससे पहले हिमेश और सूरज बड़जात्या (Himesh and Sooraj Barjatya) ने प्रेम रतन धन पायो (2015) में साथ काम किया था और यह जोड़ी एक बार फिर साथ आ रही है। सूत्रों के अनुसार, दोनों इस सहयोग को लेकर बेहद उत्साहित हैं और फिल्म के संगीत पर खास ध्यान दिया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि फिल्म का शीर्षक फिलहाल ‘ये प्रेम मोल लिया’ (Yeh Prem Mol Liya) रखा गया है, जिसमें बदलाव भी किया जा सकता है। फिल्म की शूटिंग मई 2026 के पहले सप्ताह तक पूरी होने की संभावना है। आयुष्मान खुराना और शरवरी (Ayushmann Khurrana and Sharvari) की यह फिल्म पारिवारिक और रोमांटिक विषयों पर आधारित होगी, जिसे लेकर दर्शकों के बीच खासा उत्साह है।


