spot_img

Mumbai : भिवंडी में तेल टैंकर में आग लगने से हाईवे जाम, कोई हताहत नहीं

oil tanker – fire – traffic

मुंबई : ठाणे जिले के भिवंडी शहर में भिवंडी-नासिक हाईवे पर बुधवार को तेल ले जा रहे एक टैंकर में आग लगने से यातायात बाधित हो गया। आग लगते ही टैंकर से चालक और क्लीनर कूद गए, जिससे इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझा दिया। मामले की गहन छानबीन भिवंडी पुलिस कर रही है।

पुलिस के अनुसार भिवंडी में बुधवार दोपहर तेल भरे टैंकर में आग लगने से हाईवे पर दोनों तरफ का ट्रैफिक रोक दिया गया। फायर ब्रिगेड के जवानों ने काफी देर बाद आग पर काबू पाया, लेकिन पूरा टैंकर जलकर राख हो गया है। स्थानीय पुलिस टैंकर में आग लगने के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

New Delhi : सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक

नई दिल्ली : (New Delhi) घरेलू सर्राफा बाजार (domestic bullion market) में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख नजर आ रहा है।...

Explore our articles