spot_img

Mumbai : चंद्रपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रक और ऑटो रिक्शा की टक्कर, 6 लोगों की मौत

मुंबई : (Mumbai) चंद्रपुर जिले के राजुरा तहसील के कपागांव (Kapagaon in Rajura tehsil of Chandrapur district) के पास में शुक्रवार को सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक और एक ऑटो रिक्शा के बीच हुई टक्कर में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए हैं, जिनका इलाज चंद्रपुर के जिला अस्पताल में हो रहा है।

पुलिस के अनुसार आज सुबह तेज रफ्तार ट्रक राजुरा से खमोना-पचगांव (Rajura to Khamona-Pachgaon) जा रहा था, जबकि रिक्शा विपरीत दिशा में गडचंदूर से राजुरा आ रहा था। अचानक कपागांव के पास तेजरफ्तार ट्रक और रिक्शा टकरा गए। इससे इस घटना में प्रकाश मेश्राम (48), रवींद्र बोबड़े (48), शंकर पिपरे (50), तनु पिंपलकर (16), ताराबाई पप्पुलवार (50 ) और वर्षा मंडाडे (50) की मौके पर ही मौत हो गई है। इस घटना में गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को इलाज के लिए चंद्रपुर के जिला सामान्य अस्पताल भेजा गया है।

Islamabad : पाकिस्तान में ‘ब्लास्फेमी बिजनेस’ का विस्तार, फर्जी डिजिटल सबूतों के सहारे दर्ज हो रहे मामले

इस्लामाबाद : (Islamabad) पाकिस्तान में डिजिटल माध्यमों से कथित ईशनिंदा (ब्लास्फेमी) के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। मानवाधिकार संगठनों ने इसे...

Explore our articles