
मुंबई : (Mumbai) ‘हंसी तो फंसी’ एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटने जा रही है। पीवीआर, धर्मा प्रोडक्शंस के सहयोग (PVR, in association with Dharma Productions) से इस रोमांटिक कॉमेडी को दोबारा 6 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज (re-releasing this romantic comedy on March 6th) कर रहा है। विनील मैथ्यू के निर्देशन में बनी यह फिल्म वर्ष 2014 में प्रदर्शित हुई थी और दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई थी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 6 मार्च को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होगी। सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा (Starring Sidharth Malhotra and Parineeti Chopra) अभिनीत यह कहानी पारंपरिक प्रेम कथा से अलग हटकर है। अटपटे हालात, भावनात्मक उतार-चढ़ाव और हल्के-फुल्के हास्य से सजी इस फिल्म को दर्शकों ने पहले भी सराहा था। फिल्म के गीत-संगीत और संवाद आज भी लोकप्रिय हैं। परिणीति का टंग ट्विस्टर वाला संवाद सोशल मीडिया पर अक्सर ट्रेंड करता रहता है।
री-रिलीज को लेकर निर्माता करण जौहर (Producer Karan Johar) ने प्रसन्नता जताई है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म उनके दिल के बेहद करीब है। उनके मुताबिक, यह कोई पारंपरिक प्रेम कहानी नहीं, बल्कि ‘असंगत लोगों की प्रेम कहानी’ है, जो अपनी अपूर्णता में ही खूबसूरत है। फिल्म का निर्माण करण जौहर के साथ विकास बहल, विक्रमादित्य मोटवाने और अनुराग कश्यप ने (produced by Karan Johar along with Vikas Bahl, Vikramaditya Motwane, and Anurag Kashyap) किया था। सहायक भूमिकाओं में अदा शर्मा, मनोज जोशी, बॉबी डार्लिंग, शरत सक्सेना और नीना कुलकर्णी नजर आए थे। रोमांटिक कॉमेडी पसंद करने वाले दर्शकों के लिए यह री-रिलीज एक बार फिर पुराने जादू को बड़े पर्दे पर देखने का अवसर होगी।


