spot_img
Homecrime newsMumbai : 56 लाख का गुटखा जप्त,तीन गिरफ्तार

Mumbai : 56 लाख का गुटखा जप्त,तीन गिरफ्तार

मुंबई : पालघर जिले में हो रही गुटखा की तस्करी थमती नही दिख रही है। आठ वाहनों से 56.9 लाख रुपये मूल्य का प्रतिबंधित गुटखा जब्त किया गया है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों और सात अन्य लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत अपराध दर्ज किया गया है।।नायगांव पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रमेश भामे ने बताया कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने मंगलवार शाम को मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर जुचंद्रा में सासून नवघर के पास सात टेम्पो और एक ट्रक को रोका।उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित उत्पाद को मीरा भायंदर क्षेत्र और पड़ोसी मुंबई में विभिन्न स्थानों पर वितरण के लिए ट्रक से टेम्पो में स्थानांतरित किया जा रहा था। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने 56,90,496 रुपये मूल्य का प्रतिबंधित गुटखा और आठ वाहन जब्त किए। पुलिस को देखते ही वाहन चलाने वाले और उनके सहयोगी पास के जंगल में भाग गए, हालांकि तीन लोगों को पकड़ लिया गया। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपियों ने प्रतिबंधित सामान कहां से खरीदा और उन्हें इसे किसे पहुंचाना था।

spot_imgspot_imgspot_img
इससे जुडी खबरें
spot_imgspot_imgspot_img

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर