spot_img

Mumbai : महाराष्ट्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा गुड़ी पडवा का त्योहार

मुंबई : महाराष्ट्र में बुधवार को गुडी पडवा का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर लोगों ने अपने घरों पर गुडी (ध्वज) फहराया और मराठी नव वर्ष का स्वागत करते हुए जुलूस निकाले।

गुडी पडवा के मौके पर लोग अपने घरों की सफाई करते हैं, उन्हें रंग-बिरंगी रंगोली से सजाते हैं और गुडी फहराते हैं। इसके लिए बांस की छड़ी को रंगीन कपड़ों से सजाया जाता है और उसके ऊपर आम और नीम के पत्तों और फूलों की माला के साथ एक कलश बांधा जाता है।

Explore our articles