spot_img

Mumbai : बोरीवली में भव्य रामकथा का आयोजन

मुंबई : बोरीवली पश्चिम के गोराई क्षेत्र में भव्य राम कथा का आयोजन श्रीराम जानकी चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से हो रहा है। संस्था के अध्यक्ष शंभूनाथ मिश्र ने बताया कि संस्था विगत 7 वर्षों से लगातार रामकथा का आयोजन कर रही है। इस बार की कथा के मुख्य यजमान अरुण मिश्र है। आचार्य रविराज मिश्र कथा का वाचन कर रहे है। आचार्य ने बताया कि राम की भक्ति करने वालों के चेहरे पर सदैव तेज बरकरार रहता है और राम-भक्ति कर सभी प्रकार के सुखों को हासिल किया जा सकता है अतः व्यक्ति को राम के चिंतन में समय लगाना चाहिए। अध्यक्ष शंबुनाथ मिश्र ने बताया कि कार्यक्रम ने अब तक शिवसेना नेता विनोद घोसालकर, वसई-विरार मनपा सभापति सरिता दूबे, कांग्रेस नेता किशोर सिंह, अधिवक्ता राजकुमार मिश्रा, प्रवीण तिवारी, बृजेश तिवारी इत्यादि गणमान्य आगमन कर चुके है। कार्यक्रम में अमित झा, विनोद तिवारी, अशोक मिश्र का सहयोग रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles