
मुंबई : विप्र समाज के व्यवसायियों एवम उद्योगपतियों को एक प्लेटफार्म पर लाकर पारस्परिक सहयोग एवम समाज के लिए रोजगार के अवसरों में वृद्धि के उद्देश्यों से विप्र फाउंडेशन द्वारा गठित विप्र चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (VICCI) की ओर से देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के चैप्टर का गठन एवम शुभारंभ मंगलवार को होटल आर्किड में आयोजित भव्य कार्यक्रम में किया गया।
प्रोग्राम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमाली रियलटीज के चेयरमैन सत्यनारायण श्रीमाली ने मुंबई चैप्टर के शुभारंभ एवम नवगठित कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए अपनी शुभकामनाएं दी। विकास शर्मा को मुंबई चैप्टर का अध्यक्ष, सतीश शर्मा को उपाध्यक्ष, संदीप शर्मा को सचिव एवम सीए तरुण ढंड को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
विप्र प्रार्थना के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में विक्की के राष्ट्रीय महासचिव मुकेश बलबीर शर्मा ने अपने स्वागत उद्बोधन में समस्त मेहमानों का स्वागत करते हुए जल्दी ही और नए चैप्टर्स के गठन की उम्मीद जताई।
विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय महामंत्री एवम विक्की के सलाहकार डॉ सीए सुनील शर्मा ने नए सदस्यों को विक्की के इतिहास, उद्देश्यों एवम कार्यप्रणाली के बारे में बताते हुए आशा जताई कि इस चैप्टर के सदस्य विफा के संस्थापक सुशील ओझा एवम साथ ही साथ बनवारी लाल सोती, महावीर शर्मा, राध्येश्याम शर्मा गुरुजी आदि के पद चिन्हों पर चलते हुए परस्पर व्यापार एवम सहयोग बढाएंगे एवम समाज को ऊंचा उठाने में योगदान करेंगे।
समस्त सदस्यों ने बड़े सुंदर ढंग से अपना व्यावसायिक परिचय दिया, जिसे साथ ही साथ स्क्रीन पर भी प्रेजेंटेशन के रूप में प्रस्तुत कर बिज़नेस नेटवर्किंग के अवसर प्रस्तुत किए। कार्यक्रम को नरेंद्र शास्त्री, सीए रामावतार शर्मा, सीए संतोष शर्मा आदि ने संबोधित किया एवम कुशल संचालन संदीप शर्मा एवम आकाश शर्मा ने किया।
मुकेश शर्मा के साथ साथ, आकाश शर्मा, संदीप शर्मा, सतीश शर्मा, नवल शर्मा, विनय शर्मा, योगेश शर्मा आदि एवम पूरी बैंक आफिस टीम को शानदार कार्यक्रम की बधाई एवम समस्त सदस्यों एवम मेहमानों को धन्यवाद प्रस्ताव के बाद राष्ट्रगान एवम सुस्वादु भोजन के साथ सुंदर कार्यक्रम की परिणति हुई।


