spot_img

Mumbai : मुंबई के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 2.5 करोड़ रुपए का सोना जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

मुंबई : (Mumbai) छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से कस्टम विभाग ने 4,712 ग्राम सोना जब्त किया है। इसकी कीमत 2 करोड़ 50 लाख रुपए बताई जा रही है। सोने की तस्करी करने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सोने की तस्करी के लिए विशेष अंडर गारमेंट्स का डिजाइन किए जाने का खुलासा हुआ है।
कस्टम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कुछ लोगों के मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सोने की तस्करी करने की सूचना मिली। इसके आधार पर कस्टम विभाग के अधिकारियों ने तस्करों को पकड़ने के लिए विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान उन्हें कुछ संदिग्ध लोग मिले। उनकी तलाशी ली गयी, तो उनके पास से 4,712 ग्राम सोना बरामद हुआ। उसकी कीमत 2 करोड़ 50 लाख रुपए बताई जा रही है।

आरोपियों ने एक मामले में सोने की तस्करी के लिए विशेष रूप से डिजाइन किए गए अंडर गारमेंट्स में छिपा कर 1,872 ग्राम सोना रखा था, तो दूसरे मामले में फ्लाइट के टॉयलेट में छिपा कर 2,840 ग्राम सोना रखा गया था। दोनों मामलों में कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

दोनों ही मामलों में आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज गिरफ्तार किया गया है। अभी पिछले महीने ही मुंबई हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग ने एक ही दिन में 32 करोड़ रुपए का 61 किलो सोना जब्त किया था। दो अलग-अलग मामलों में 7 लोगों को गिरफ्तार किया था, जिसमें से दो महिलाएं भी शामिल थी।

New Delhi : नई दिल्ली 23 साल बाद करेगी एसजेएफआई नेशनल कन्वेंशन की मेजबानी

नई दिल्ली : (New Delhi) स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट फेडरेशन ऑफ इंडिया (Sports Journalists Federation of India) (SJFI) का नेशनल कन्वेंशन 2026 आगामी 13 से 16...

Explore our articles