मुंबई:(Mumbai) पुणे जिले (Pune district) के शिवाजी नगर इलाके में एक युवती से दुष्कर्म के आरोप में एक पुलिस उपनिरीक्षक के खिलाफ सोमवार देर रात मामला दर्ज किया गया है। इस घटना की गहन छानबीन शिवाजी नगर पुलिस कर रही है। अभी तक आरोपित को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
पुलिस के अनुसार पीड़िता युवती पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही थी। इसी सिलसिले में युवती शिवाजी नगर में कार्यरत पुलिस उपनिरीक्षक किरण माणिक महामुनि के संपर्क में आई। आरोप है कि महामुनि ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ संबंध स्थापित किया लेकिन जब युवती गर्भवती हो गई तो महामुनि ने शादी से इंकार कर दिया। शादी के दबाव करने पर एसआई ने कहीं भी शिकायत करने और जान से मारने की धमकी दी। इसी वजह से पीड़िता ने सोमवार को देर रात शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में महामुनि के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया है।


