spot_img

MUMBAI: ठाणे में समृद्धि एक्सप्रेस हाइवे के स्लैब पर गिरी गर्डर मशीन, 15 की मौत

मुंबई:(MUMBAI) महाराष्ट्र के ठाणे में आज तड़के शाहपुर के पास समृद्धि एक्सप्रेस हाइवे के तीसरे चरण के निर्माण कार्य में लगी गर्डर लॉन्चिंग मशीन के गिरने से 15 लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। यह जानकारी शाहपुर पुलिस ने दी।

पुलिस ने बताया कि यह मशीन पुल के स्लैब पर गिरी। एनडीआरएफ की दो टीमें मौके पर हैं। बचाव अभियान जारी है। अब तक 15 शव निकाले जा चुके हैं। एनडीआरएफ का कहना है कि ढहे हुए ढांचे में अन्य छह लोगों के फंसे होने की आशंका है।

Explore our articles