spot_img

Mumbai : राधे राधे’ से लेकर ‘गो गो गोविंदा’ तक, जन्माष्टमी पर गूंजते हैं ये सदाबहार बॉलीवुड गीत

मुंबई : (Mumbai) देशभर में जन्माष्टमी (festival of Janmashtami) का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव पर भक्ति, उल्लास और रंगारंग कार्यक्रमों की रौनक देखते ही बनती है। इस त्योहार में जहां दही-हांडी का अलग ही जोश (Dahi-Handi has a different zeal) रहता है, वहीं संगीत और नृत्य भी इसकी आत्मा माने जाते हैं। खासकर बॉलीवुड के वे गीत, जो वर्षों से जन्माष्टमी की उमंग को और बढ़ा देते हैं।

जन्माष्टमी के मौके पर आइए डालते हैं नज़र उन छह सदाबहार गीतों पर, जो हर बार इस पर्व को और खास बना देते हैं—

‘राधा कैसे न जले’ (लगान, 2001)
कृष्ण-राधा के छेड़छाड़ भरे संवाद को दर्शाता यह गीत, ए.आर. रहमान (A.R. Rahman) के संगीत और जावेद अख्तर(Javed Akhtar) के बोलों से सजा हुआ है। यह हर जन्माष्टमी प्लेलिस्ट का अहम हिस्सा है।

‘मैय्या यशोदा’ (हम साथ साथ हैं, 1999)
माँ यशोदा और नन्हे कृष्ण के गहरे प्रेम को समर्पित यह गीत त्योहार में भावुकता और मासूमियत का रंग भर देता है।

‘राधे राधे’ (ड्रीम गर्ल, 2019)
आयुष्मान खुराना और नुसरत भरुचा (Ayushmann Khurrana and Nushrat Bharucha) पर फिल्माया यह जोशीला ट्रैक हाल के वर्षों में जन्माष्टमी का नया पसंदीदा बन चुका है।

‘गो गो गोविंदा’ (ओएमजी, 2012)
सोनाक्षी सिन्हा और प्रभु देवा के (Sonakshi Sinha and Prabhu Deva) धमाकेदार डांस मूव्स से सजा यह गीत दही-हांडी का परफेक्ट एंथम माना जाता है।

‘वो किसना है’ (किसना, 2005)
इस्माइल दरबार के (composed by Ismail Darbar) संगीत से सजा यह गीत भक्ति और माधुर्य का सुंदर संगम है, जो आज भी श्रोताओं के दिल को छू जाता है।

‘सो जा ज़रा’ (बाहुबली, 2015)
अनुष्का शेट्टी पर (Anushka Shetty) फिल्माया गया यह गीत अपने दिव्य और शांत भाव से त्योहार के माहौल को और भी आध्यात्मिक बना देता है। इन गीतों की खासियत यही है कि ये न सिर्फ जन्माष्टमी की उमंग और उत्साह को बढ़ाते हैं, बल्कि कृष्ण की चंचल लीलाओं और दिव्य आभा को भी जीवंत कर देते हैं।

Explore our articles