spot_img

Mumbai : बुलढाणा जिले में दो वाहनों की टक्कर में चार लोगों की मौके पर ही मौत, 15 घायल

मुंबई : (Mumbai) बुलढाणा जिले में खामगांव-नांदुरा हाईवे (Khamgaon-Nandura highway in Buldhana district) पर आमसरी फाटा के पास मंगलवार को ईंट ले जा रहे मेटाडोर और मध्य प्रदेश रोडबेज की बस के बीच आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। इस घटना में 15 यात्री घायल हो गए हैं, जिनका इलाज खामगांव के शासकीय अस्पताल में हो रहा है।

पुलिस के अनुसार आज सुबह ईंट ढोने वाली तेज रफ्तार मेटाडोर आमसरी फाटा के पास मध्यप्रदेश परिवहन की बस से टकरा गई। इस घटना में मेटाडोर वाहन पर सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एसटी बस के चालक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना में बस में सवार पंद्रह यात्री घायल हो गए। इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल खामगांव के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने घटनास्थल पर शव

Mumbai : ‘द नर्मदा स्टोरी’ का दमदार ट्रेलर रिलीज

मुंबई : (Mumbai) क्राइम, थ्रिल और वूमेन पॉवर से भरपूर फिल्म 'द नर्मदा स्टोरी' (The Narmada Story) का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर रिलीज हो गया है।...

Explore our articles