spot_img

Mumbai: मुंबई में सामने आये खसरे के चार नये मामले,एक संदिग्ध मौत

इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
मुंबई:(Mumbai)
मुंबई में बुधवार को खसरे (measles) के चार नये मामले सामने आये जिससे शहर में इस बीमारी के मामले बढ़कर 531 हो गये। नगर निकाय (Municipal body) ने यह जानकारी दी।

मध्य मुंबई के मदनपुरा इलाके का नौ साल का बिना टीकाकरण वाला एक लड़का 22 दिसंबर को मर गया था । यह इस बीमारी से मौत का नवीनतम संदिग्ध मामला था। इस साल पहली जनवरी से अबतक इस बीमारी से नौ लोगों की जान जा चुकी है जबकि मौत के सात ऐसे संदिग्ध मामले हैं जिनकी पुष्टि अभी बाकी है।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका की विज्ञप्ति के अनुसार आज दिन में 23 बच्चों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया एवं 26 को छुट्टी दी गयी।

New Delhi : पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को टीम में लेने के बाद सनराइजर्स लीड्स का एक्स खाता निलंबित

नई दिल्ली : (New Delhi) सनराइजर्स लीड्स का आधिकारिक एक्स खाता गुरुवार को कुछ ही घंटों में निलंबित कर दिया गया। यह कार्रवाई उस...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles