spot_img

Mumbai : एक फरवरी से और चार उपनगरीय ट्रेन सेवाओं की होगी शुरुआत

Mumbai: Four More Suburban Train Services to Start from February 1st

मुंबई : (Mumbai) पश्चिम रेलवे (Western Railway) ने 1 फरवरी 2026 से 12-कोच वाली 4 अतिरिक्त नॉन-एसी उपनगरीय ट्रेन सेवाएं शुरू करने का निर्णय लिया है। इन अतिरिक्त सेवाओं के शुरू होने से पश्चिम रेलवे के मुंबई उपनगरीय खंड पर कुल उपनगरीय सेवाओं की संख्या 1406 से बढ़कर 1410 हो जाएगी।पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क विभाग से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह वृद्धि कांदिवली-बोरीवली के बीच छठी लाइन के निर्माण कार्य के पूर्ण होने के बाद संभव हो पाई है।

छठी लाइन के कमीशन होने के पश्चात बोरीवली और बांद्रा टर्मिनस के बीच सभी बांद्रा टर्मिनस (Bandra Terminus between Borivali and Bandra Terminus) की ओर आने-जाने वाली लम्‍बी दूरी की ट्रेनों को पांचवीं एवं छठी लाइन पर स्थानांतरित किया गया है, जिससे परिचालन दक्षता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।इन 4 नई सेवाओं में से 2 अप दिशा में और 2 डाउन दिशा में होंगी, जो स्लो मोड में परिचालित की जाएंगी। अप दिशा में एक सेवा भायंदर से बांद्रा के लिए होगी, जो 11:39 बजे प्रस्थान करेगी, जबकि दूसरी सेवा भायंदर से चर्चगेट के लिए होगी, जो 12:14 बजे प्रस्थान करेगी।

इसी प्रकार, डाउन दिशा में 2 अतिरिक्त सेवाएं बांद्रा से भायंदर के लिए होंगी, जो बांद्रा से क्रमशः 4:30 बजे और 13:21 बजे प्रस्थान करेंगी। इन सेवाओं के शामिल होने के परिणामस्वरूप कुछ मौजूदा उपनगरीय सेवाओं के समय में मामूली परिवर्तन किए गए हैं। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे इन परिवर्तनों को ध्‍यान में रखकर यात्रा करें।

Explore our articles