spot_img

Mumbai : महाराष्ट्र के नासिक में एक ही परिवार के 4 लोगों ने की आत्महत्या

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के नासिक जिले के देवला तहसील के फुले मालीवाड़ा में (Phule Maliwada, Deola tehsil, Nashik district) रविवार को सुबह एक ही परिवार के चार लोगों ने व्हाट्सएप पर पोस्ट लिखकर आत्महत्या कर ली। इस घटना की जानकारी मिलते ही देवला पुलिस स्टेशन (Deola police station team) की टीम फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और छानबीन कर शुरू कर दी ।

घटना की जांच कर रहे पुलिस निरीक्षक सार्थक नेहते (Police Inspector Sarthak Nehte) के अनुसार आज सुबह मालवाड़ी इलाके में एक ही परिवार के चार लोगों की आत्महत्या की खबर मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने चारों शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना में पुलिस अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है, फोरेंसिक टीम मौके पर जांच कर रही है। मरने वालों में पति, पत्नी और उनके दो नाबालिग बच्चे शामिल हैं। मृतकों की पहचान गोविंद बालू शेवाले (40), उनकी पत्नी कोमल गोविंद शेवाले (35), बेटी खुशी गोविंद शेवाले (8) और डेढ़ साल का बेटा श्याम गोविंद शेवाले (Govind Balu Shewale (40), his wife Komal Govind Shewale (35), daughter Khushi Govind Shewale (8), and one-and-a-half-year-old son Shyam Govind Shewale) के रुप में की गई है।

स्थानीय सूत्रों ने बताया कि गोविंद बालू शेवाले ने आज सुबह ही व्हाट्सएप पर आत्महत्या का मैसेज पोस्ट किया था, जिससे शेवाले के रिश्तेदारों ने इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दी और मौके पर पहुंचे। लेकिन घर में गोविंद का शव पंखे से लटकता हुआ मिला, जबकि उनकी पत्नी और दोनों बच्चों का शव जमीन पर पड़े थे। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और फोरेंसिक हर ऐंगल से जांच कर रही है।

Mumbai : राम चरण की ‘पेड्डी’ का नया गाना ‘राई राई रा रा’ रिलीज

मुंबई : (Mumbai) साउथ सुपरस्टार राम चरण (South superstar Ram Charan) अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पेड्डी’ को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इसी...

Explore our articles