spot_img

Mumbai : ठाणे में 14 इन्वेस्टर्स से 3.6 करोड़ रुपये ठगने के आरोप में पांच लोगों पर मामला दर्ज

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के ठाणे जिले (Maharashtra’s Thane district) में 14 इन्वेस्टर्स से 3.6 करोड़ रुपये ठगने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ श्रीनगर पुलिस स्टेशन (Srinagar police station) में शुक्रवार को मामला दर्ज किया गया है। इस मामले को आगे की जांच के लिए इकोनोमिक आफेंस विंग को ट्रांसफर कर दिया गया है।

श्रीनगर पुलिस स्टेशन के पुलिस अधिकारी ने आज बताया कि मुंबई के विक्रोली के एक (shopkeeper in Vikhroli, Mumbai) दुकानदार ने उनके पास आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसमें एक कंपनी का फाउंडर भी शामिल है। शिकायत करने वाले ने कहा कि उसने और 13 अन्य लोगों ने मिलकर पिछले साल फरवरी से कंपनी को 3.6 करोड़ रुपये दिए थे, जब आरोपितों ने उन्हें “ज़्यादा और पक्का” रिटर्न का लालच दिया था। शुरुआत में फर्म ने रेगुलर रिटर्न दिया, लेकिन बाद में पेमेंट अचानक बंद हो गया। आरोपित मूल रकम भी वापस नहीं कर रहे थे इसलिए पांच आरोपितों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के अलावा, महाराष्ट्र प्रोटेक्शन ऑफ़ इंटरेस्ट ऑफ़ डिपॉज़िटर्स एक्ट के (Maharashtra Protection of the Interests of Depositors Act) तहत मामला दर्ज किया गया है । इस मामले को आगे की जांच के लिए इकोनॉमिक ऑफ़ेंस विंग को ट्रांसफऱ कर दिया गया है ।

Mumbai : राम चरण की ‘पेड्डी’ का नया गाना ‘राई राई रा रा’ रिलीज

मुंबई : (Mumbai) साउथ सुपरस्टार राम चरण (South superstar Ram Charan) अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पेड्डी’ को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इसी...

Explore our articles