spot_img

Mumbai : पुणे की येरवड़ा जेल में मिले 5 मोबाइल और 2 पावर बैंक, मामला दर्ज


Mumbai: Five mobile phones and two power banks found in Pune's Yerwada Jail; case registered

मुंबई : (Mumbai) पुणे जिले में येरवड़ा जेल की बैरक 1, 2 और 6 में विशेष तलाशी के दौरान 5 मोबाइल फोन, 2 पावर बैंक मिले हैं। इस मामले की शिकायत जेलकर्मी सुनील तुकाराम गायकवाड़ (Sunil Tukaram Gaikwad) ने येरवडा पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है।

पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा गया है कि जेल के शौचालय के पास नौशाद बदुरदीन शेख (Naushad Badurdin Shaikh) संदिग्ध अवस्था में देखा गया था। इसके बाद उसकी तलाशी के दौरान एक मोबाइल मिला था। इसके बाद जेल उप महानिरीक्षक की अनुमति लेकर 22 फरवरी को शाम 4 बजे से 6.30 बजे के बीच विशेष तलाशी अभियान चलाया गया। इस के दौरान बैरक नंबर 1 में बंद कैदी नौशाद शेख की बैरक के बाहर रखे बैग की जांच की गई। उसमें से बिना बैटरी वाला ‘हीरो’ कंपनी का मोबाइल फोन और सिम कार्ड तथा चार्जिंग वायर जब्त किया गया। इसके बाद बैरक नंबर 1, 2 और 6 के बाहरी इलाकों में भी पूरी तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान बैरक 1 के बाहर बिना बैटरी और सिम कार्ड के तीन नोकिया मोबाइल फोन मिले। बैरक 6 के बाहर एक मोबाइल फोन, दो पावर बैंक और एक चार्जिंग वायर भी मिला। इसके बाद येरवडा पुलिस स्टेशन (Yerwada police station) में कैदी नौशाद शेख और अन्य के खिलाफ जेल में बैन मोबाइल फोन और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक सामान रखने का मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच पुलिस सब-इंस्पेक्टर कुंदन सात्रे कर रहे हैं।

Islamabad : पाकिस्तान में ‘ब्लास्फेमी बिजनेस’ का विस्तार, फर्जी डिजिटल सबूतों के सहारे दर्ज हो रहे मामले

इस्लामाबाद : (Islamabad) पाकिस्तान में डिजिटल माध्यमों से कथित ईशनिंदा (ब्लास्फेमी) के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। मानवाधिकार संगठनों ने इसे...

Explore our articles