spot_img

Mumbai : उल्हासनगर में तेज रफ्तार कार की टक्कर से पांच घायल

मुंबई : (Mumbai) उल्हासनगर थाना क्षेत्र में कैंप नंबर चार में वीनस चौक के पास मंगलवार को सुबह एक कार चालक ने एक रिक्शा और एक बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में पांच लोग घायल हुए हैं, इनमें से चार लाेगाें काे अस्पतालाें में भर्ती करवाया गया है। एक अन्य व्यक्ति काे मामूली चाेट आई है।

पुलिस के अनुसार आज सुबह अज्ञात कार चालक ने वीनस चौक के पास एक रिक्शा को टक्कर मार दिया और फरार हो गया। इस घटना में रिक्शा चालक सहित तीन लोग घायल हो गए, इनमें से दो को उल्हासनगर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। रिक्शा काे टक्कर मारकर भागे कार चालक ने एक बाइकसवार को भी टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक पर

सवार दो युवक घायल हाे गए, जिन्हें क्रिटीकेयर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दो लोगों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। उल्हासनगर पुलिस सीसीटीवी के सहयोग से फरार कारचालक काे तलाश कर रही है।

New Delhi : टीएमसी की राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा

असम के मुख्यमंत्री से की मुलाकातनई दिल्ली : (New Delhi) तृणमूल कांग्रेस (TMC) की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव (leader and Rajya...

Explore our articles