spot_img

Mumbai : मरोल में मछली मार्केट को मंजूरी

Mumbai: Fish Market Approved in Marol

मुंबई : (Mumbai) अंधेरी के मरोल इलाके में 138 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली मॉडर्न होलसेल फिश मार्केट परियोजना (modern wholesale fish market project) को स्वीकृति मिल गई है। इसकी जानकारी गुरुवार को मत्स्य पालन व बंदरगाह मामलों के मंत्री नितेश राणे ने दी।

केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana) (PMMSY) के तहत महाराष्ट्र राज्य के वार्षिक योजना कोमंज़ूरी मिल गई है। इसमें मरोल की फिश मार्केट परियोजना भी शामिल है। इसमें मछली पकड़ने के बंद होने के समय के दौरान पारंपरिक और आर्थिक रूप से कमजोर तबके के लगभग 2,816 लाभार्थियों को रोज़ी-रोटी और पोषणसंबंधी मदद देना भी शामिल है। मंत्री नितेश राणे (Minister Nitesh Rane) इस परियोजना के लिए केंद्र सरकार से प्रयास कर रहे थे। मरोल में बनने वाला यह मॉडर्न फिश मार्केट स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर से लैस होगा।

इसमें एक मल्टी-स्टोरी (six-story) बिल्डिंग भी शामिल है। इसमें कोल्ड चेन सिस्टम, सैनिटेशन और सीवेज मैनेजमेंट, फायर सेफ्टी सिस्टम, सोलर पावर प्लांट, मॉडर्न पावर सिस्टम, बड़ी पार्किंग के साथ-साथ इंटरनेशनल स्टैंडर्ड ट्रेड मैनेजमेंट (international-standard trade management) की सुविधाएं होंगी। यह मार्केट मछली के स्टोरेज, क्लासिफिकेशन, प्रोसेसिंग और डिस्ट्रीब्यूशन की क्वालिटी में सुधार करेगा। एक्सपोर्ट की क्षमता को बढ़ाएगा। यह पारंपरिक मछुआरों के अलावा थोक विक्रेता और इस व्यापार को एक मॉडर्न प्लेटफॉर्म प्रदान करेगा।

मंत्री राणे के अनुसार मुंबई जैसे अंतरराष्ट्रीय शहर में अत्याधुनिक होलसेल मछली मार्केट बनाना समय की माग है। यह परियोजना न केवल ट्रेड को आसान बनाएगी, बल्कि हजारों मछुआरों और उससे जुड़े क्षेत्र को रोजगार व स्थिरता देगी। यह राज्य में ‘ब्लू इकॉनमी’ (blue economy) को मजबूत बनाने की दिशा में जरूरी कदम है।

New Delhi : टी20 विश्व कप से बाहर हुए ब्रेंडन टेलर, हैमस्ट्रिंग चोट बनी वजह

नई दिल्ली : (New Delhi) जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर (Zimbabwe's experienced wicketkeeper-batsman Brendan Taylor) हैमस्ट्रिंग चोट के कारण चल रहे टी20 विश्व...

Explore our articles