spot_img

Mumbai : ‘सन ऑफ सरदार-2’ का पहला पोस्टर रिलीज

मुंबई : (Mumbai) अभिनेता अजय देवगन (Actor Ajay Devgan) हाल ही में फिल्म ‘रेड-2’ में नजर आए थे, जिसमें उनके अभिनय को दर्शकों और समीक्षकों से खूब सराहना मिली थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन किया। अब अजय देवगन एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। उनकी आने वाली फिल्मों में ‘सन ऑफ सरदार-2’ (‘Son of Sardar-2’) का नाम भी शामिल है, जिसका दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था। अब आखिरकार ‘सन ऑफ सरदार-2’ से अजय देवगन की पहली झलक सामने आ गई है, और इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी एलान कर दिया गया है।

‘सन ऑफ सरदार-2’ 25 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। दिलचस्प बात यह है कि उसी दिन सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर (Siddharth Malhotra and Janhvi Kapoor) की फिल्म ‘परम सुंदरी’ भी रिलीज हो रही है, जिससे दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर टक्कर तय मानी जा रही है।

इस फिल्म में अजय देवगन पहली बार मृणाल ठाकुर (Mrinal Thakur) के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इसका निर्देशन विजय कुमार अरोड़ा ने किया है, जबकि फिल्म को अजय देवगन ने ज्योति देशपांडे के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है।

Mumbai : नासिक दुष्कर्म मामले में किसी को बक्शा नहीं जाएगा: देवेंद्र फडणवीस

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Maharashtra Chief Minister Devendra Fadnavis) ने रविवार को कहा कि नासिक दुष्कर्म मामले में किसी भी...

Explore our articles