spot_img

Mumbai : गोरेगांव में 45 मंजिला बिल्डिंग के नौवीं मंजिल पर आग लगने से हडक़ंप

Mumbai: Fire on the ninth floor of a 45-story building in Goregaon causes panic

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के मुंबई के गोरेगांव में स्थित गोकुल धाम इलाके (Gokul Dham area of ​​Goregaon, Mumbai, Maharashtra) में डीबी वुड नामक एक 45 मंजिला बिल्डिंग की नौवीं मंजिल पर शुक्रवार को सुबह अचानक आग लगने हडक़ंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम (Fire brigade teams) मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास कर रही है। अभी तक इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है।

फायर ब्रिगेड अधिकारी ने बताया कि गोकुल धाम इलाके (Gokul Dham area) में स्थित बहुमंजिला बिल्डिंग में आग लगने की सूचना 9.25 बजे मिली थी। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची बिल्डिंग में रहने वालों को सुरक्षित रूप से रिफ्यूज एरिया और छत पर ले जाया गया है और कोई हताहत नहीं हुआ है। मौके पर चार फायर इंजन, चार जंबो टैंकर, एडवांस पानी के टैंकर, टर्न टेबल लैडर, हाई प्रेशर पंप और दूसरे बचाव उपकरण तैनात किए गए हैं। मुंबई फायर डिपार्टमेंट, पुलिस, बिजली डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी और बीएमसी स्टाफ की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं।

Explore our articles