
धीरज सिंह
मुंबई : (Mumbai) मुंबई की ऊंची इमारतों में आग लगने की स्थिति से निपटने के लिए मुंबई मनपा को (Mumbai Municipal Corporation) देश की सबसे ऊंची अग्निशमन सीढ़ी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए जाएंगे। यह आश्वासन राज्य के कैबिनेट मंत्री उदय सामंत ने विधान परिषद (Cabinet Minister Uday Samant in the Legislative Council) में दिया। गुरुवार को सदन में भाजपा विधायक प्रवीण दरेकर (BJP MLA Praveen Darekar) ने नियम 92 के तहत मुंबई की गगनचुंबी इमारतों में अग्निसुरक्षा के लिए पर्याप्त ऊंचाई वाली सीढ़ियों की कमी का मुद्दा उठाया था। इसके जवाब में मंत्री उदय सामंत ने सरकार की ओर से यह आश्वासन दिया।
फिलहाल चेन्नई में है 104 मीटर ऊंची सीढ़ी
मंत्री सामंत ने बताया कि देश में फिलहाल सबसे ऊंची 104 मीटर की अग्निशमन सीढ़ी चेन्नई में (Chennai currently has the tallest fire ladder in the country, at 104 meters) उपलब्ध है। अब मुंबई में इससे भी अधिक ऊंची सीढ़ी की व्यवस्था की जाएगी, ताकि ऊंची इमारतों में आग लगने की स्थिति में राहत और बचाव कार्य प्रभावी ढंग से किया जा सके।
मुंबई अग्निशमन दल के पास 94 फीट की सीढ़ी
सामंत ने बताया कि वर्तमान में मुंबई अग्निशमन दल के पास 94 फीट ऊंची सीढ़ी उपलब्ध है। लेकिन मुंबई में लगातार बढ़ रही गगनचुंबी इमारतों को देखते हुए अधिक ऊंची सीढ़ी की जरूरत महसूस की जा रही है।
ऊंची इमारतों में आधुनिक अग्निसुरक्षा प्रणाली अनिवार्य
मंत्री ने कहा कि मुंबई की ऊंची इमारतों में आधुनिक अग्निसुरक्षा प्रणाली अनिवार्य की गई है। इनमें फायर स्टेयरकेस, फायर लिफ्ट, स्प्रिंकलर सिस्टम और अलार्म जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। उन्होंने बताया कि जिन इमारतों में सभी अग्निसुरक्षा मानकों का पालन किया जाता है, उन्हीं को मुंबई मनपा और अग्निशमन दल की ओर से अंतिम मंजूरी दी जाती है। सरकार का उद्देश्य मुंबई जैसे अंतरराष्ट्रीय शहर में अग्निसुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करना है।


