spot_img

Mumbai : ठाणे में कपड़ा फैक्टरी में लगी आग, एक दमकलकर्मी घायल

मुंबई : (Mumbai) ठाणे जिले के भिवंडी के खोनी गांव स्थित एक कपड़ा फैक्टरी (textile factory in Khoni village, Bhiwandi) में बुधवार को सुबह आग लगने से हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में एक फायर ब्रिगेड का जवान घायल हो गया है। उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।भिवंडी फायर ब्रिगेड के अधिकारी महेश पाटिल (Bhiwandi Fire Brigade officer Mahesh Patil) ने बताया कि भिवंडी के खोनी गांव में एक इंडस्ट्रियल यूनिट (industrial unit) (textile factory) में सुबह करीब 5.45 बजे आग लगने की सूचना मिली थी।

फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। आग पर सुबह करीब 8.30 बजे तक काबू पा लिया गया। इस घटना में आग बुझाते समय अचानक एक गैस सिलेंडर में विस्फोट हो जाने से फायर ब्रिगेड का एक जवान घायल हो गया, जिसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। भिवंडी पुलिस इसकी जांच कर रही है।

Explore our articles