spot_img

MUMBAI : मुंबई की रिहायशी इमारत में आग लगी, कोई हताहत नहीं

मुंबई: (MUMBAI) मुंबई में 19 मंजिला रिहायशी इमारत के एक फ्लैट में सोमवार को आग लग गई, हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है । दमकल विभाग के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।अधिकारी ने बताया कि दमकल विभाग को सायन कोलीवाड़ा इलाके में एम ए रोड पर ओम शिव शक्ति हाउसिंग सोसाइटी की सातवीं मंजिल पर एक फ्लैट में आग लगने की सूचना दोपहर करीब 12.30 बजे मिली।

उन्होंने बताया कि चार दमकल गाड़ियां, पानी का एक टैंकर और अन्य सहायता मौके पर भेजी गई तथा दोपहर करीब डेढ़ बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।अधिकारी ने बताया कि यह ‘‘स्तर -1’’ (मामूली) की आग थी, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles