spot_img

Mumbai : अंधेरी में होंडा शोरूम में आग लगने से कई गाड़ीयां जलकर राख

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के अंधेरी में चांदिवली फार्म रोड पर स्थित एक होंडा शोरूम (Honda showroom on Chandivali Farm Road in Andheri, Maharashtra) में रविवार को तडक़े अचानक आग लग जाने से कई गाड़ियां जलकर राख हो गईं। इस घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और सुबह तक आग पर काबू पा लिया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

बंबई नगर निगम (Bombay Municipal Corporation) के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के अधिकारी ने रविवार को बताया कि आज तडक़ी अंधेरी में कमानी ऑयल गेट के सामने, चांदीवली फार्म रोड पर स्थित होंडा शोरूम में आग लग गई थी। इसकी सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम (Fire brigade teams) मौके पर पहुंची और सुबह तक आग पर काबू पा लिया। जब शो रुम में आग लगी थी, उस समय शो रुम में कोई नहीं थी, जिससे इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है, फायर ब्रिगेड कर्मी मौके पर कुलिंग का काम कर रहे हैं।

Explore our articles