spot_img

Mumbai : फिल्म ‘सालार’ ने चार दिन में वैश्विक स्तर पर कमाए चार सौ करोड़

मुंबई : (Mumbai) अभिनेता प्रभास की फिल्म ‘सालार’ (Actor Prabhas’s film ‘Salaar’) हाल ही में तेलुगु, कन्नड़, तमिल, मलयालम और हिंदी भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म में प्रभास के साथ श्रुति हासन और पृथ्वीराज सुकुमारन (Shruti Haasan and Prithviraj Sukumaran) मुख्य भूमिका में हैं। ‘सालार’ ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 90.70 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग की थी। अगले दिन इसकी कमाई में बड़ी गिरावट आ गई। फिल्म ने 56.35 करोड़ रुपये की कमाई की। हालांकि, तीसरे दिन बेशक वीकेंड कलेक्शन का ग्राफ फिर ऊपर चढ़ गया। फिल्म ने वीकेंड में 62.05 करोड़ की कमाई की। चौथे दिन भी फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही। चौथे दिन फिल्म ने 42.50 करोड़ का बिजनेस किया। अब तक ‘सालार’ की चौथे दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं।

शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ‘सालार’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी सोमवार को 42.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। चार दिनों में ‘सालार’ ने अकेले भारत में 251.60 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। तो वहीं दुनियाभर में कलेक्शन का यह आंकड़ा लगभग 400 करोड़ के पार पहुंच गया है।प्रभास की ‘सालार’ ने शाहरुख खान की दो ब्लॉकबस्टर ‘जवान’ और ‘पठान’ को भी ओपनिंग डे पर ही पछाड़ दिया। फिल्म ‘पठान’ और ‘जवान’ ने वर्ल्डवाइड 106 करोड़ और 129 करोड़ की कमाई की थी। रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ ने पहले दिन वर्ल्डवाइड 116 करोड़ का बिजनेस किया है। ‘सालार’ अब तक कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है।

Explore our articles