spot_img

Mumbai : मशहूर फिल्म निर्माता सलीम अख्तर का निधन, फिल्मी दुनिया में शोक की लहर

मुंबई : (Mumbai) भारतीय सिनेमा के वरिष्ठ फिल्म निर्माता सलीम अख्तर (Senior filmmaker of Indian cinema Salim Akhtar) का 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वह बीते कुछ समय से उम्र से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित थे और मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल (Kokilaben Dhirubhai Ambani Hospital in Mumbai) में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन की पुष्टि उनकी पत्नी शमा अख्तर ने की है। सलीम अख्तर के परिवार में उनकी पत्नी शमा और बेटा समद अख्तर हैं। सलीम अख्तर का फिल्म इंडस्ट्री में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कई सितारों को मंच दिया और बॉलीवुड को यादगार फिल्में दीं। उनके निधन से फिल्मी दुनिया में शोक की लहर दौड़ गई है।

सलीम अख्तर (Salim Akhtar) ने बतौर निर्माता बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्में बनाई हैं। ‘फूल और अंगारे’ और ‘कयामत’ जैसी सुपरहिट फिल्मों के निर्माण के पीछे सलीम अख्तर का बड़ा योगदान था। इसके अलावा उन्होंने 1997 में रिलीज हुई फिल्म ‘राजा की आएगी बारात’ का निर्माण कर रानी मुखर्जी को इंडस्ट्री में लॉन्च किया। इसके अलावा सलीम ने फिल्म ‘चांद सा रोशन चेहरा’ से तमन्ना का हिंदी सिनेमा से दर्शन करवाए थे।। सलीम अख्तर ने फिल्म इंडस्ट्री में नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने में बहुमूल्य योगदान दिया।

सलीम का निधन 8 अप्रैल को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में हुआ। कई बॉलीवुड अभिनेताओं ने सलीम को श्रद्धांजलि दी है। बॉलीवुड के स्वर्णिम युग के साक्षी और कई गुणवत्तापूर्ण फिल्मों का निर्माण करने वाले सलीम के निधन पर कलाकारों ने अपनी संवेदना व्यक्त की है। फिल्म निर्माता सलीम अख्तर को दोपहर 1:30 बजे इरला मस्जिद के पास स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

Washington : सऊदी अरब में अमेरिकी एयर बेस पर ईरान के हमले में 10 सैनिक घायल

वाशिंगटन : (Washington) ईरान की ओर से सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान नामक अमेरिकी एयर बेस (Prince Sultan Air Base) पर शुक्रवार काे मिसाइलाें...

Explore our articles