spot_img

MUMBAI : दादर-बलिया/गोरखपुर स्पेशल ट्रेनों का विस्तार

मुंबई : सेंट्रल रेलवे यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को क्लियर करने के लिए निम्नलिखित स्पेशल ट्रेनों चलने की अवधि बढ़ाएगा। 30 दिसंबर 2022 तक अधिसूचित दादर-बलिया त्रि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन संख्या 01025 को अब 27 फरवरी 2023 तक बढ़ाया गया है। 01 जनवरी 2023 तक अधिसूचित ट्रेन संख्या 01026 बलिया-दादर त्रि-साप्ताहिक स्पेशल को अब 01 मार्च 2023 तक बढ़ाया गया है। 31 दिसंबर 2022 तक अधिसूचित सप्ताह में 4 दिन चलने वाली ट्रेन संख्या 01027 दादर-गोरखपुर को अब 28.02.2023 तक चलाने के लिए बढ़ाया गया है। 01028 गोरखपुर-दादर सप्ताह में 4 दिन दिनांक 02 जनवरी 2023 तक अधिसूचित ट्रेन संख्या 02.03.2023 तक विस्तारित की गई है। उपर्युक्त ट्रेनों के समय, संरचना और ठहराव में कोई बदलाव नहीं है। स्पेशल ट्रेन संख्या 01025 और 01027 की विस्तारित यात्राओं के लिए विशेष शुल्क पर बुकिंग 29.12.2022 को सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट www.irctc.co.in पर शुरू होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles