spot_img

Mumbai : नागपुर में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, दो श्रमिकों की मौत व तीन घायल

मुंबई : (Mumbai) नागपुर जिले के काटोल तहसील में स्थित कोटवालबड्डी में रविवार को एशियन फायरवर्क नामक एक फटाखा बनाने वाली फैक्टरी में विस्फोट होने से दो श्रमिकों की मौत हो गई। इस हादसे में तीन अन्य श्रमिक घायल
हुए हैं। कलमेश्वर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

कोटवालबड्डी में फटाखा में फैक्टरी में आज लगभग 31 श्रमिक कार्य कर रहे थे। दोपहर लगभग दो बजे अचानक जोरदार विस्फोट हुआ, जिससे कंपनी की छत गिर गई। इस हादसे में मध्य प्रदेश के मंडला निवासी मुनीश मडावी (34) और मध्य प्रदेश के सिवनी निवासी भूरा लक्ष्मण रजक (25) की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा घनश्याम लोखंडे और सोहेल शेख और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इन दोनों को नागपुर सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

इस संबंध में नागपुर ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक हर्ष पोद्दार ने बताया कि एक फायरवर्क्स फैक्टरी में विस्फोट की सूचना पर कलमेश्वर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। उन्होंने बताया कि इसमें दो श्रमिकों की मौत हुई है और तीन श्रमिक घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि विस्फोट के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है, इसके लिए फोरेंसिक जांच की जाएगी।

Explore our articles