spot_img

Mumbai : ईशा गुप्ता जल्द शुरू करेंगी अजय देवगन के साथ धमाल 4की शूटिंग

मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड की ग्लैमरस और टैलेंटेड अभिनेत्री ईशा गुप्ता (Bollywood’s glamorous and talented actress Esha Gupta) एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। वे इंद्र कुमार के निर्देशन (directed by Indra Kumar) में बन रही कॉमेडी फिल्म धमाल 4 में अहम किरदार निभाने जा रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ सुपरस्टार अजय देवगन (Superstar Ajay Devgan) नज़र आएंगे। माना जा रहा है कि यह जोड़ी इस साल की सबसे चर्चित और रोमांचक कास्टिंग में से एक होगी।

खबरों के अनुसार, ईशा इस महीने के अंत तक शूटिंग शुरू करेंगी। फिल्म की स्टारकास्ट में अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, रवि किशन और संजय मिश्रा (veteran actors like Ritesh Deshmukh, Arshad Warsi, Javed Jaffrey, Ravi Kishan and Sanjay Mishra) जैसे दिग्गज कलाकार भी शामिल हैं।

फैंस को अभी भी धमाल 3 में ईशा गुप्ता (Esha Gupta) का स्टाइलिश और मज़ेदार अंदाज़ याद है। इस बार उनका किरदार और भी बड़ा और दमदार बताया जा रहा है, जो कहानी के अहम मोड़ से जुड़ा होगा। हालांकि किरदार की डिटेल्स अभी सामने नहीं आई हैं, लेकिन माना जा रहा है कि ईशा की मौजूदगी फिल्म में सिर्फ ग्लैमर तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि हंसी-ठहाकों और कहानी का भी अहम हिस्सा होगी।

हाल ही में ब्राउन आइज (यो यो हनी सिंह के साथ) और इश्क़ मेरा (जुबिन नौटियाल के साथ) जैसे गानों से दर्शकों का दिल जीत चुकीं ईशा, अब धमाल 4 में अपने चार्म और स्क्रीन प्रेज़ेंस से एक बार फिर दर्शकों को मनोरंजन का भरपूर डोज़ देने के लिए तैयार हैं। फिल्म की रिलीज़ डेट का ऐलान अभी बाकी है, लेकिन फैंस को इसका बेसब्री से इंतज़ार है।

Ranchi : आईईडी विस्फोट में घायल सहायक कमांडेंट सहित दो जवान हेलीकॉप्टर से लाए गए रांची

रांची : (Ranchi) झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले (Jharkhand's West Singhbhum district) के घने सारंडा जंगल में रविवार तड़के सुरक्षाबलों और प्रतिबंधित माओवादी संगठन...

Explore our articles