spot_img

Mumbai : चलती बस में अश्लील हरकत करने के आराेप में इंजीनियर गिरफ्तार

मुंबई : (Mumbai) पुणे से सातारा जा रही एसटी बस में अश्लील हरकत करने वाले आरोपित को राजगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की पहचान उच्च शिक्षित इंजीनियर कमलेश शिरसाठ (41) के रुप में हुई है। इस मामले की छानबीन राजगढ़ पुलिस कर रही है।

राजगढ़ पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेश गवली ने रविवार को मीडिया को बताया कि आरोपित पुणे से सातारा जा रही एसटी बस में बुधवार को सफर कर रहा था। उसी बस में अचानक आरोपित एक महिला को देखकर अश्लील हरकत करने लगा। आरोपित के इस कृत्य को एक महिला ने अपनी मोबाइल में कैद कर लिया। इसके बाद महिला ने गुरुवार को इस घटना की जानकारी राजगढ़ पुलिस को दी। इसके बाद उस महिला की जानकारी के आधार पर मामला दर्ज किया गया और सीसीटीवी के माध्यम से आरोपित की छानबीन शुरु की गई। छानबीन में पता चला कि आरोपित कमलेश शिरसाठ पुणे में एक निजी कंपनी में इंजीनियर है। इसके बाद पुलिस ने शनिवार को आरोपित को शनिवार को शिरवाल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले की गहन छानबीन जारी है।

Kathmandu : काठमांडू सहित नेपाल का अधिकांश हिस्सा वायु प्रदूषण की चपेट में

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल के विभिन्न हिस्सों में वायु प्रदूषण के स्तर (Air pollution levels) में हाल के दिनों में वृद्धि दर्ज की गई...

Explore our articles