मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र में मुंबई-पुणे के बीच चलने वाले मुंबई-पुणे इंटरसिटी एक्सप्रेस (Mumbai-Pune Intercity Express) में सफर कर रहे 70 वर्षीय व्यक्ति की शनिवार को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। इस मामले की जांच कर्जत जीआरपी पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।
इस घटना की छानबीन कर रहे पुलिसकर्मी ने आज बताया कि मुंबई के ताड़देव इलाके में रहने वाले 70 वर्षीय राजेश रामलाल शाह (Rajesh Ramlal Shah) शुक्रवार को मुंबई से पुणे जा रही मुंबई-पुणे इंटरसिटी एक्सप्रेस (Mumbai-Pune Intercity Express) के कोच डी-9 में यात्रा कर रहे थे। ट्रेन जैसे ही कर्जत स्टेशन पर पहुंची , शाह के बगल वाली सीट पर यात्रा करने वाले यात्री ने शाह के अचानक बेहोश हो जाने की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद शाह को ट्रेन से उतारकर कर्जत के सिविल अस्पताल (Karjat Civil Hospital) में ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पुलिस शाह की मौत के कारणों की जांच हर ऐंगल से कर रही है।


