spot_img

Mumbai : डॉ. संजीव कुमार बने महापारेषण के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक

मुंबई : डॉ. संजीव कुमार ने महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (महापारेषण) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में 3 मई 2023 को नियुक्त हुए। वह 2003 बैच के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी हैं। उन्होंने हाल ही में दिनेश वाघमारे (आईएएस) से पदभार ग्रहण किया है। दिनेश वाघमारे (आईएएस) को गृह मंत्रालय, महाराष्ट्र सरकार के प्रमुख सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। महापारेषण में शामिल होने से पहले, डॉ. संजीव कुमार अतिरिक्त आयुक्त, बृहन्मुंबई नगर निगम में कार्यरत थे।
डॉ. संजीव कुमार जम्मू मेडिकल कॉलेज से स्नातक हैं। उन्होंने किंग्स कॉलेज लंदन से पब्लिक पॉलिसी एंड मैनेजमेंट में मास्टर्स किया है। उनके पास प्रबंधन और प्रशासन में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है। उनके पास टीम निर्माण, परियोजना नेतृत्व, प्रशासन और प्रबंधन का व्यापक अनुभव है।

Explore our articles