spot_img

Mumbai : भारत मर्चंट्स चेंबर का दीपावली स्नेह मिलन समारोह संपन्न

मुंबई : लाभ पंचमी पर मुंबई के थोक कपड़ा व्यापारियों की प्रमुख संस्था भारत मर्चेंट चेंबर का दीपावली स्नेह मिलन समारोह उत्साह के साथ मनाया गया। दक्षिण मुंबई के कालबादेवी रोड स्थित चेंबर के जुग्गीलाल पोद्दार सभागृह में आयोजित समारोह में कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा सहित अनेक क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य उपस्थित थे। चेंबर अध्यक्ष नरेंद्र पोद्दार, उपाध्यक्ष मनोज जालान, मंत्री अजय कुमार सिंघानिया, नवीन कुमार बगड़िया, कोषाध्यक्ष विष्णु केडिया और ट्रस्टी राजीव सिंघल ने अपनी टीम के साथ अतिथियों का स्वागत किया। समारोह में आए व्यापारियों ने एक दूसरे को शुभकामनाएं दीं। ट्रस्टी राजीव सिंघल ने कहा कि व्यापारियों के लिए लाभ पंचमी महत्वपूर्ण होती है। हम हर साल दीपावली के बाद लाभ पंचमी पर यह कार्यक्रम आयोजित करते हैं। इस अवसर पर विजय कुमार लोहिया, श्रीप्रकाश केड़िया, आनंद प्रकाश गुप्ता और चेंबर के अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में कपड़ा व्यापारी मौजूद थे।

Mumbai : नासिक दुष्कर्म मामले के आरोपित अशोक खरात की पुलिस कस्टडी २९ मार्च तक बढ़ाई गई

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के नासिक जिला अदालत (Nashik District Court in Maharashtra) ने मंगलवार को नासिक दुष्कर्म मामले के आरोपित अशोक खरात की...

Explore our articles